सऊदी अरब से पत्नी को वीडियो काॅल कर युवक ने फांसी लगाई, देखती रह गई..

0
14

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सऊदी अरब में रह रहे सिकंदरा निवासी युवक ने छत में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। हालांकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा लेकिन साथियों का कहना है कि मौत से पहले युवक ने पत्नी से बात की थी।


बहरिया थानांतर्गत सिकंदरा निवासी स्वर्गीय तुफैल अहमद के चार लड़कों में सबसे छोटा अफसार अहमद आठ महीना पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह एक सेठ के यहां ड्राइविंग करता था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन मंगलवार की शाम युवक अपने घर वालों से फोन से बात कर रहा था।

घरवालों से बात करने के बाद अफसार ने अपनी पत्नी आफरीन बानो के पास फोन लगाया लगाया। आफरीन इस वक्त अपने मायके प्रतापगढ़ में थी। पत्नी से आधे घंटे तक वीडियो कॉल बात करता रहा।

बात करते हुए युवक ने रस्सी के सहारे छत के पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पत्नी आफरीन बानो उसे ऐसा ना करने के लिए मनाती रही लेकिन युवक नहीं माना और फांसी के फंदे पर झूल गया। यह दृश्य देखकर घबराई पत्नी आफरीन बानो ने सूचना अपने ससुराल वालों को दी।

सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के मुताबिक शव का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here