विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

0
32

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि

श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के नेतृत्व में शिष्यों ने प्रस्तुत किया डांडिया नृत्य, राधा-कृष्ण की झांकी व खेली फूलों की होली

अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल एवं सिविल लाइंस उधोग व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन एवं भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के स्वागत समारोह का आयोजन सारस्वत गेस्ट हाउस में आज किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरी (छोटी मां ), विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अमरेंद्र नाथ सिंह ,सतीश केसरवानी, कादिर भाई ,अशोक अग्रवाल, जिला प्रभारी विपिन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लालू मित्तल, महानगर अध्यक्ष नीरज जयसवाल, महिला महानगर अध्यक्ष स्वाती निरखी, महानगर महामंत्री पवन श्रीवास्तव, महानगर कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह (आशू),गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप केशरवानी, कुमार नारायण, रवि शर्मा श्वेता मित्तल, उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने किया।

जिला अध्यक्ष लालू मित्तल एवं महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। विपिन गुप्ता ने संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के विचारों को रखा। संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने भारतीय नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनेक कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति क्रमबद्ध तरीके से संचालित की।

स्वाती निरखी ने अपने भजनों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया तत्पश्चात महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि की  शिष्य श्रीमहंत वैष्णवीनंद गिरी के नेतृत्व में डांडिया, राधा कृष्ण नृत्य, फूलों की होली जैसे अनेक खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में गुरु मां ने सभी को आशीर्वाद दिया। विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया।

 रंगारंग कार्यक्रम में सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवार, उपाध्यक्ष नीलेश केसरवानी, जे एस विरदी, कोषा अध्यक्ष अनिल गुप्ता ,संगठन मंत्री अरविंद यादव एवं पंकज जायसवाल व इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुबोध जैन व कार्यकारिणी सदस्य ,  नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील सुशील सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य ,डॉ आशीष टंडन, डॉक्टर बी एम सिंगम, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने  अधिवक्ताओं की तरफ से सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर अनेक वरिष्ठ व्यापारी सतीश केसरवानी गल्ला तिलहन व्यापार मंडल ,कादिर भाई ,हिमांशु निक्की, नरेंद्र खेड़ा, अशोक अग्रवाल, रवि द्विवेदी , अनेक अधिवक्ता ,सारिका शर्मा, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्वेता मित्तल, राम जी जैन ,संजय अग्रवाल ,अभिषेक मित्तल, मैकू लाल ,रश्मि शुक्ला, वंदना पांडे, मोहन जी टंडन, सोनल मित्तल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here