सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

0
57

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे पहले अखंड भारत का निर्माण किया। जीवन में वह एक युद्ध भी नहीं हारे।


यह बातें मऊआइमा के सराय केशव उर्फ बागी में सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रानीगंज डॉ. आरके वर्मा ने कहीं। कहा, चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने उस समय जितने बड़े साम्राज्य की नींव डाली तब से आज तक इतना बड़ा भारत कभी नहीं रहा। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।

सम्राट शोक का राजकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 प्राचीन भारत में था। साम्राज्य उत्तर में हिन्दुकुश, तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी, सुवर्णगिरी पहाड़ी के दक्षिण तथा मैसूर तक तथा पूर्व में बंगाल पाटलीपुत्र से पश्चिम में अफ़गानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक पहुँच गया था।

जो कि आज का सम्पूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, के अधिकांश भूभाग पर था, यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है।


सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रचार भारत के अलावा श्रीलंका, अफ़गानिस्तान, पश्चिम एशिया, मिस्र तथा यूनान में भी करवाया। सम्राट अशोक अपने पूरे जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारे। सम्राट अशोक के समय तक्षशिला, नालन्दा, आदि प्रमुख विश्वविद्यालय थे। इन विश्वविद्यालयों में विदेश से भी छात्र शिक्षा पाने भारत आया करते थे।


इस जयंती समारोह के अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अवध लाल मौर्या, भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश महासचिव हरीश मौर्य, जिलापंचायत सदस्य अंकेश पटेल, संचालक राजेश जायसवाल, संयोजक चंदू मौर्य, विवेक मौर्य, जगन्नाथ, खुशीराम दिवाकर, प्रधान बच्चा भगत, जगत लाल यादव, धर्मराज पटेल, श्याम मूर्ति मौर्य तथा सुरेश मौर्य समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here