निकाय चुनाव में किन्नरों को भी मिले मौका, भाजपा अध्यक्ष सीएम योगी को पत्र, ओबीसी का दर्जा.. पढ़ें पूरी खबर

0
45

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा) महाराज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सहित अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारियों और प्रमुख लोगों को आज पत्र लिखकर मांग किया है कि यूपी  में होने वाले निकाय चुनाव में किन्नरों / टांसजेण्डरो को भी चुनाव लडने के लिये मौका दिया जाये।

जिससे कि  उनकी स्थिति में सुधार हो और वह समाज से पूरी तरह से जुडकर आगे बढ सके।

उन्होंने कहा कि किसी के भी स्थिति में सुधार के लिए सबसे जरूरी है कि उसकी राजनीतिक सहभागिता जरूरी है, बिना राजनीतिक सहभागिता के किसी के भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सकता है इसमें सबसे जरूरी है कि होने वाले निकाय चुनाव में किन्नरों/ टांसजेण्डर जो कि ओबीसी वर्ग में आते हैं उनको भी नगर निगम और टाउन एरिया के चुनाव में टिकट देकर पार्टी स्तर से प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए।

यह बातें उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ  सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी महाराज  ने आज इन्द्रपुरी, बैरहना स्थित आवास पर कही।  उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में गोरखपुर से किन्नर महापौर आशा रह चुकी हैं जो सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दिया था।

मध्य प्रदेश से शबनम मौसी विधायक रह चुकी हैं। इसी तरह से आज किन्नर /  ट्रांसजेंडर समाज के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय व्यवस्था सहित अन्य क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नाश्ला जजमेंट के बाद से किन्नर /  ट्रांसजेंडर ओबीसी वर्ग में आ गए हैं। ऐसे में इस बार निकाय चुनाव के दौरान भाजपा संगठन के प्रमुख लोगों और प्रदेश सरकार के प्रमुख लोगों को पत्र लिखकर होने वाले निकाय चुनाव में किन्नर / टांसजेण्डर समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिये ओबीसी कोटे में महापौर और टाउन एरिया के चेयरमैन के लिये सीटों की मांग कर रही हूं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी हो गया है कि किन्नर / टांसजेण्डर समाज को भी नगर निगम और टाउन एरिया के  चुनाव में लड़ने का मौका दिया जाए जिससे कि किन्नर / टांसजेण्डर लोग समाज में आगे आए और लोगों के साथ मिलकर चल सके। उन्होंने कहा कि  आदि काल से लेकर आज तक किन्नर / टांसजेण्डरो ने समाज और लोगों के हित के लिये कुर्बानियां दी है लेकिन आज तक उनको उपेक्षा और तिरस्कार का सामना करना पडा है। यहा तक कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी किन्नर / टांसजेण्डरों को अपने हक और सम्मान के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पडा है।

महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार किन्नर / टांसजेण्डरो के सम्मान के लिये प्रदेश स्तर पर उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड और जिला स्तर पर बोर्ड का गठन करके उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है लेकिन राजनीति सहभागिता सबसे जरुरी है उसके बिना किन्नर / टांसजेण्डर समुदाय का विकास नही हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here