महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर बदलकर की शादी, पढ़ें कैसे हुआ प्यार और…

0
38

राजस्थान के भरतपुर में एक महिला टीचर को छात्रा से प्यार हो गया। कहते हैं प्यार में किसी भी हद तक जाना जायज है। इन्होंने भी ऐसा किया। 

अपने प्यार के परवान चढ़ने की खातिर टीचर ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। टीचर ने लड़की से लड़का बनकर स्कूल की छात्रा से शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। टीचर मीरा से आरव बन गई।
 छात्रा कल्पना से शादी के बाद दोनों के परिजन काफी खुश हैं। जेंडर चेंज करा कर मीरा से आरव बने दूल्हे ने मीडिया को बताया कि मैं सरकारी स्कूल मे फिजिकल टीचर हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। 
उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद हम दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया। दोनों के साथ रहने में काफी अड़चनें थीं लेकिन प्यार भी उतना गहरा था। 
आखिरकार टीचर ने अपना जेंडर बदलने का फैसला किया और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here