– मऊआइमा के तेजपुर ईंट भट्ठे पर पार्टनर्स के बीच दस लाख रुपए के लेन-देन का हुआ विवाद
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। ईंट भट्ठे में साझेदारों में हिसाब करने के बीच मारपीट हो गई। इस बीच युवक पर लोहे की रॉड और फावड़े से हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दो नामजद तथा तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। बहरिया के जुगुनीडीह निवासी शाहनूर आलम का आरोप है कि तेजपुर स्थित केबीसी ईंट भट्टे में उनकी फिरोज खान के साथ पार्टनरशिप है। इसमें उनका दस लाख रुपए का हिसाब बनता था।
इस बारे में बात करने अपने भांजे गौस आलम निवासी सराय ख्वाजा थाना मऊआइमा के साथ भट्टे पर गया। इस दौरान कहासुनी होने पर फिरोज खान, विकास यादव तथा तीन अन्य ने मिलकर दोनों की जमकर पिटाई की। इस दौरान गौस आलम के सिर में चोट आई वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर उनकी जान बची। शाह नूर आलम ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फिरोज खान, विकास यादव तथा तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घायल गौस आलम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।