Kcn Club: तेज तर्रार युवा समाजसेवी हिमांशु पांडेय केसीएन क्लब के प्रदेश सचिव बने, दिल्ली में दी गई बधाई, पढ़ें पूरी खबर

0
21
दिल्ली: युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु पाण्डेय को केसीएन क्लब का दिल्ली प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
 युवा सामाजिक कार्यकर्ता व केसीएन क्लब सदस्य, पत्रकारिता जगत के सक्रिय सदस्य, कुशल मार्गदर्शक, सम्यक दृष्टि व अनुभवी एव तेजतर्रार सामाजिक कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं हेतु निरन्तर लड़ने वाले पूर्व प्रदेश सचिव युवा मोर्चा , दिल्ली हिमांशु पाण्डेय को राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन केसीएन क्लब का दिल्ली प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
उनके नाम की प्रस्तावना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने की व नाम की संस्तुति राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार मौर्या द्वारा किया गया। प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हिमांशु पांडेय लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं।
उनके नए पद घोषणा पर अध्यक्ष केसीएन क्लब सैनिक प्रकोष्ठ भोलानाथ सिंह ननवग, संयोजक निर्झरिणी भोलानाथ तिवारी मूर्द्धन्य पूर्वांचली, उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर साज़िद खान, उत्तर प्रदेश महासचिव मटेन्द्र कीर्ति।
 महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गंगाधर जगुष्टे, मप्र से कृष्णा दावन्दे, ओडिशा से कृष्णा साहू , पश्चिम बंगाल से कौशिक भट्टाचार्य, गुजरात से अरविंद दोषी, बिहार से युवा मोर्चा प्रभारी चन्दन झा उपप्रभारी राकेश शर्मा सहित प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष मिथुन मिश्र, युवा मोर्चा के प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय, जैनुल आब्दीन, लालजी मिश्र तथा जिलाध्यक्ष रामशंकर मिश्र आदि वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here