मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

0
111


एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

पति से अनबन के चलते मायके में रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मानधाता थाना क्षेत्र के पनियारी गांव निवासी पूर्व सैनिक हरिशंकर सिंह ने अपनी बेटी प्रतिमा सिंह उर्फ रूबी (22) की शादी कानपुर के नौबस्ता के दीपक सिंह के साथ हुई थी। पति से अनबन के कारण वह ढाई साल से मायके में रह रही थी। रविवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात आवाज देने पर रुबी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे का दरवाजा खोला गया। रूबी का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के सामने परिजनों ने बताया कि पति से फोन पर बातचीत के बाद रूबी अक्सर अपसेट हो जाती थी। ससुराल वालों की ही प्रताड़ना के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here