प्रयागराज उत्तर प्रदेश। शहर के खुल्दबाद के नूरउल्लाह रोड मोड़ पर मोटर साइकिल से फूलपूर शाहापूर गाँव से ईद की नमाज़ पढ़कर करैली अपने घर लौट रहे सपा महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन के 21 वर्षी पुत्र मोहम्मद अब्बास हुसैन का गला रेत गया। लगभग तीन सेन्टीमीटर तक गला रेतने से उनको तीर्वगति से रक्तस्राव होने लगा।
बाइक पर मौजूद दोस्त सौरभ उन्हें लेकर प्राइवेट हास्पिटल गये। वहाँ से उन्हें नाज़रेथ अस्पताल रेफर कर दिया गया। नाजरेथ हास्पिटल ने भी भर्ती करने मे असमर्थता जताई तो फौरन दोस्त सौरभ उसे लेकर स्वरुपरानी पहुँचे। जहाँ डाक्टरों ने अब्बास के गहरे घाव और रक्तस्राव रोकने के लिए नौ टांके लगाए।
दुर्घटना की खबर मिलते ही सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन और तमाम सपाईयों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए डाक्टर्स से जल्दी-जल्दी टांका लगाया। कुछ देर बाद हालत खतरे से बाहर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
शासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद मंझे का पतंग उड़ाने में प्रयोग करने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।