भारतीय रेलवे नियम,एक यात्री अपने साथ कितना सामान ले जा सकता है ? जानें नियम

0
103

अब यात्री ट्रेन में आसानी से सफर कर सकते हैं। लेकिन दूसरों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए सामान ले जाने को लेकर कुछ नियम बनाए हैं. यात्री एक सीमा तक ही सामान ले जा सकते हैं।

नयी दिल्ली: New Delhi फ्लाइट में सफर के दौरान अपने साथ सामान ले जाने के कुछ नियम होते हैं। यह जानकारी आमतौर पर फ्लाइट Flight में सफर करने वाले सभी यात्रियों को पता होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ट्रेन से सफर करते समय भी सामान उठाने का एक तय वजन होता है। भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों को मालूम होना चाहिए सामान ले जाने के नियम यात्री एक सीमा तक ही सामान ले जा सकते हैं। अधिक किराया वसूला जाता है।

ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री अपने साथ अधिकतम 50 किलो सामान ले जा सकता है। 50 किलो से ज्यादा सामान होने पर यात्रियों को किराया देना पड़ता है। इसके लिए अलग से टिकट लेना पड़ता है। अगर आप एसी AC कोच में सफर करते हैं तो इसके लिए नियम अलग है। एसी AC कोच में बिना कोई सुल्क चुकाए 70 किलो तक का सामान ले जाया जा सकता है। जबकि स्लीपर कोच में एक व्यक्ति अपने साथ सिर्फ 40 किलो सामान ले जा सकता है.

सामान के आकार को लेकर भी नियम हैं
ट्रेन में सफर के दौरान बड़े साइज के सामान के लिए अलग नियम हैं। यदि यात्री अपने साथ अधिक सामान ले जाते हैं तो उन्हें कम से कम 30 रुपये सूल्क देना होगा। वहीं, अगर अधिक सामान होने पर यात्रियों को डेढ़ गुना अधिक शुल्क देना होगा।

अन्य ख़बर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here