Exit poll: यूपी में सपा को मिलेगी बहुमत, भाजपा, जनसत्ता दल उवैसी की सीटें कितनी, पढ़ें पूरी खबर

0
23

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। स्वतंत्र सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 231 सीटें मिल सकती हैं। 

वहीं, भाजपा गठबंधन के खाते में 150 सीटें जाएंगी। बसपा को 10 और कांग्रेस को 7 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में भी 5 सीट जा सकती है। 
 भाजपा का वोट शेयर भी घटने का अनुमान सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।
द एक्सप्रेस ने‌ स्वतंत्र सर्वे की टीम से बातचीत की, उसके अनुसार जो रिजल्ट सामने आए हैं वो इस प्रकार हैं!
सपा 231
भाजपा 150 
बसपा 10 
कांग्रेस 7 
अन्य 5.. इसमें राजा भैया की जनसत्ता दल को दो तथा असदुद्दीन ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 
सर्वे टीम के मुताबिक अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। 
हालांकि नतीजा 10 मार्च को आएगा तभी स्थिति साफ होगी लेकिन अधिकतर सर्वे में जहां भाजपा को बहुमत के करीब बताया जा रहा है। वहीं इस सर्वे के अनुसार समाजवादी पार्टी गठबंधन सत्ता में आने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here