सामूहिक दुराचार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। तीन माह पूर्व युवती से सामूहिक दुराचार करने का आरोपी गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
जबकि उसके अन्य साथी फरार हैं। पुलिस ने आकाश मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी अचल का पूरा थाना होलागढ़ को हरखपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
लगभग तीन माह पूर्व आकाश मिश्रा, आकाश की मौसी का लड़का, बोलेरो चालक अनिल पुष्कर तथा एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया था।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मऊआइमा थाना प्रभारी सुरेश सिंह, एसआई विपिन वर्मा ने सिपाही गोविंद यादव के साथ आकाश को गिरफ्तार किया।
अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।