Election; प्रत्याशी चुनने में अपने विवेक का इस्तेमाल करें सामाजिक इंसाफ मोर्चा के सदस्य, कहीं कमर.. पढ़ें पूरी खबर

0
20
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। सामाजिक इंसाफ मोर्चा संगठन की चौपाल बैठक प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील के लालगंज ब्लाक के पहाड़पुर ज्ञानी पुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता श्याम लाल वर्मा संचालन मंडल अध्यक्ष मास्टर मोहम्मद इब्राहिम साहब ने किय। 
 बैठक के मुख्य अतिथि सामाजिक इंसाफ मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष साजिद अली रहे। बैठक में वक्ताओं में मोहम्मद हई खान जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़, प्रयागराज के जिला अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव, मंडल सचिव रोशन जमीर, प्रयागराज के जिला महासचिव पंकज सिंह पटेल, महिला मंच के जिला अध्यक्ष अनीता गौतम, जिला के उपाध्यक्ष शहीद खान माली, शिव कुमार वर्मा, लालगंज के तहसील अध्यक्ष अजय सरोज, जिला सचिव राकेश गिरी, मंडल कार्यालय प्रभारी शमशाद अहमद, कार्यक्रम की आयोजक व महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष फूलकली, वीरू सरोज, गुड़िया देवी तथा अन्य पदाधिकारियों ने बारी बारी से विचार रखते हुए संगठन में जुड़ने की अपील की। 
 अंत में महिलाओं के साथ-साथ बड़ी तादाद में इलाके के पुरुषों ने मंच की सदस्यता ग्रहण किया।
 संस्थापक अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भय, भूख भ्रष्टाचार निवारण के तहत संगठन को मजबूत करने पर अपना विचार रखा। 
अपने संबोधन में अध्यक्ष साजिद अली ने यूपी विधानसभा चुनाव में सही प्रत्याशी को अपना वोट अपने बुद्धि विवेक से देने पर बल दिया। https://youtu.be/w9BtRbNnkes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here