Categories: The Express News

Mauaima/ Bahariya: भट्ठे से 10 लाख हिसाब लेने पहुंचे पार्टनर को पीटा, सिर फोड़ा, भट्ठे पर हंगामा

Report by

– मऊआइमा के तेजपुर ईंट भट्ठे पर पार्टनर्स के बीच दस लाख रुपए के लेन-देन का हुआ विवाद

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। ईंट भट्ठे में साझेदारों में हिसाब करने के बीच मारपीट हो गई। इस बीच युवक पर लोहे की रॉड और फावड़े से हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दो नामजद तथा तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। बहरिया के जुगुनीडीह निवासी शाहनूर आलम का आरोप है कि तेजपुर स्थित केबीसी ईंट भट्टे में उनकी फिरोज खान के साथ पार्टनरशिप है। इसमें उनका दस लाख रुपए का हिसाब बनता था।
इस बारे में बात करने अपने भांजे गौस आलम निवासी सराय ख्वाजा थाना मऊआइमा के साथ भट्टे पर गया। इस दौरान कहासुनी होने पर फिरोज खान, विकास यादव तथा तीन अन्य ने मिलकर दोनों की जमकर पिटाई की। इस दौरान गौस आलम के सिर में चोट आई वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर उनकी जान बची। शाह नूर आलम ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फिरोज खान, विकास यादव तथा तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घायल गौस आलम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Comment

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शवपरिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़आरोपी के घर के…

March 30, 2023

सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे…

March 30, 2023

जिला मजिस्ट्रेट ने 02 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 01 शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त…

March 29, 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की,

आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला समन्वयक व 02 अन्य को नोटिस…

March 29, 2023

पाक कला प्रतियोगिता में रसोईया शारदा देवी ने मारी बाजी, प्रथम तीन के अलावा 27 को सांत्वना पुरस्कार, एडी बेसिक और बीएसए ने.. पढ़ें पूरी खबर

एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया सम्मानित प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।…

March 25, 2023

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

This website uses cookies.