ये रहा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का सबसे फालतु इंसान।

Report by

इनका नाम है सरदार पतविंदर सिंह, लेकिन लोग प्यार से पतविंदर के नाम से बुलाते हैं।

प्रयागराज/ न तो इसको घर पे कोई काम है और न व्यापार पर। कभी शरीर को ही कैनवस बनाकर,कभी अपनी बाइसाइकिल मे ब्लैक प्लेकार्ड आगे पीछे टांग कर उसमें लिखें क्रांतिकारी स्लोगन से जन-जागरूकता। शाम को लोग/पर्यटक जब सिविल लाइन,संगम पर घूमते हुए मौसम का आनंद ले रहे होते है ये फालतू सरदार पतविंदर सिंह लोगों के बूट पॉलिश करते हुए मतदान अवश्य करने की अपील करते हैं l सवेरे सवेरे उठकर लोग सैर पे निकलते है और ये सरदार पतविंदर सिंह सैर करने वालों से मिट्टी के बने हुए कुल्लड़ मे चाय पीने की अपील करता है जिससे कुम्हारों के बच्चे भी पढ़ सकेl रविवार को भी इसको चैन नही होता सामाजिक कुरीतियों व विकृतियों के खिलाफ पैदल भ्रमण करते हुए जगह-जगह चौपाल लगाते हैं ऐसा है ये फालतू इंसान। 

वाहेगुरु ऐसे फालतू हर शहर में भी पैदा करो जी। इंसानियत को खत्म होने से बचाते है ऐसे फालतू लोग। गरीबो के आंसू नही टपकने देते ऐसे फालतू लोग। वैसे भी आजकल कोई फालतू नही जो दुसरो के लिए थोड़ा वक़्त निकाल सके। और दुसरो के बारे में सोच सके उनकी तकलीफों को अपना सके। 

ओ फालतू पतविंदर !!!हर शहर में क्यों नही पैदा हुआ ?

हर शहर में भी मतदाता है 100% प्रतिशत मतदान हो उन्हें कोई 365 दिन साल के विभिन्न माध्यमों से सामाजिक जन चेतना जागरूकता को माध्यम नहीं बनाता और ना ही हाथ बढ़ाता। किंतु सरदार पतविंदर सिंह फालतू 365 दिन हमेशा तत्पर रहते हैं समाज से विकृतियां,समाजिक कुरीतियां कम नहीं हो रही भाई जी। समाज में विभिन्न नशे का सेवन करने वालों से “नशा छोड़ो -भारत जोड़ो” उनके साथ रहकर उन्हें दूध-मक्खन-पनीर का सेवन करने को प्रेरित कर नशा मुक्त जीवन रहने को कहने वाला कोई तेरे जैसा फालतू बंदा चाहिए। 

 सरदार पतविंदर सिंह “पतविंदर” को सलाम !!!

Leave a Comment

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शवपरिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़आरोपी के घर के…

March 30, 2023

सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे…

March 30, 2023

जिला मजिस्ट्रेट ने 02 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 01 शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त…

March 29, 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की,

आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला समन्वयक व 02 अन्य को नोटिस…

March 29, 2023

पाक कला प्रतियोगिता में रसोईया शारदा देवी ने मारी बाजी, प्रथम तीन के अलावा 27 को सांत्वना पुरस्कार, एडी बेसिक और बीएसए ने.. पढ़ें पूरी खबर

एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया सम्मानित प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।…

March 25, 2023

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

This website uses cookies.