Categories: The Express News

टोल प्लाजा के पास युवक को सरेराह मारी गोली, इस ओर भागे बाइक सवार बदमाश, पढ़ें पूरी खबर..

Report by

प्रयागराज,उत्तर प्रदेश। मऊआइमा के रामफल की इनारी टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान पर बैठे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। 

मऊआइमा थाना क्षेत्र के दुबाही गांव निवासी रुखसार (30) पुत्र इब्नैन अटनी कार से टोल प्लाजा के समीप चाय की दुकान पर पहुंचा। अभी वह बैठा ही था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे तमंचे से गोली मार दी।
गोली उसके सीने के ऊपर कंधे के करीब लगी। रूखसार लहूलुहान होकर गिर गया। तीनों अज्ञात बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। इलाज के दौरान शरीर पर गोली चिकित्सकों द्वारा निकाल दी गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी सुरेश सिंह के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर है। घायल के बयान और तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी टोल प्लाजा की ओर जाने के बजाए इलाहाबाद की ओर भागे, क्योंकि टोल प्लाजा पर कैमरों में नजर आ जाने का डर था। घायल पर पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पहले हमला भी हुआ था। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है।
Leave a Comment

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शवपरिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़आरोपी के घर के…

March 30, 2023

सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे…

March 30, 2023

जिला मजिस्ट्रेट ने 02 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 01 शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त…

March 29, 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की,

आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला समन्वयक व 02 अन्य को नोटिस…

March 29, 2023

पाक कला प्रतियोगिता में रसोईया शारदा देवी ने मारी बाजी, प्रथम तीन के अलावा 27 को सांत्वना पुरस्कार, एडी बेसिक और बीएसए ने.. पढ़ें पूरी खबर

एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया सम्मानित प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।…

March 25, 2023

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

This website uses cookies.