उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना।

लखनऊ, यूपी के तराई जिलों में कुछ ही घण्टे में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आँधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी के कई जिलों में राहत भरी खबर आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में लखनऊ के आसपास के जिले और तराई के कुछ जिलों में मौसम बदल जायेगा। लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में आंधी-बारिश की संभावना है। इन जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की भी संभावना हैं। आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा के तेज झोकों से नुकसान की भी आशंका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *