बात एक ऐसे नेता ऐसे विधायक की जिसके पिता ने उनके लिए कभी नही मांगा वोट फिर भी वो लगातार जीत रहे हम बात कर रहे हैं यूपी की कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” की जिनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह जिनकी वो की इकलौती संतान हैं। बसपा कार्यकाल में जेल भेजे जाने की बात हो या चुनाव में वोट मांगने की, राजा भैया के पिता कभी किसी के आगे हाथ नहीं जोड़े।
प्रतापगढ़ की कुन्डा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” की हनक और रुतबे से तो ज्यादातर लोग वाकिफ हैं, लेकिन उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह के बारे में लोगों को कम पता है। राजा उदय प्रताप सिंह भदरी रियासत के उत्तराधिकारी रहे हैं, लेकिन कभी उन्होंने अपने बेटे के लिए अपनी हनक का प्रयोग नहीं किया

बसपा कार्यकाल में पोटा लगने में जेल गए राजा भैया के लिए कभी राजा उदय ने किसी नेता के आगे हाथ नहीं जोड़ा था।
बात राजा भैया के चुनाव प्रचार, रैली या वोट मांगने की करें तो कभी राजा उदय प्रताप सिंह ने कभी उनके साथ उनके लिए वोट नहीं मांगे।
राजा उदय प्रताप सिंह ने कभी हाथ जोड़कर लोगों से राजा भैया के लिए वोट नहीं मांगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा तो यह भी जाता है कि वह वोटिंग भी नहीं करते।

प्रयागराज से लखनऊ जाते समय रास्ते में कुंडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भदरी पड़ता है। कभी यहां अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध की रणनीतियां बनाई जाती थीं और अब यहां पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चाएं होती हैं। राजा उदय पर्यावरण प्रेमी माने जाते हैं।
राजा राय बजरंग बहादुर सिंह (1905-1970) स्वतंत्रता सेनानी व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वे अवध प्रतापगढ़ की रियासत भदरी के राजा थे, लेकिन उनकी कोई अपनी संतान नहीं थी। तब उन्होंने अपने भतीजे राजा उदय प्रताप सिंह को भदरी का उतराधिकारी बनाया था।
भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह के अंतर्गत आने वाले पूरे क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाता है इसके अलावा भदरी रियासत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में तेज हार्न बजाने की भी मनाही है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े महाराज ने एक टीम बनाई है जो पेड़ पौधों को काटने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है।
राजा उदय प्रताप सिंह ने भारत के प्रतिष्ठित दून स्कूल के अलावा जापान विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन किया है।
बता दें कि राजा उदय प्रताप सिंह धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं।
Leave a Reply