13 लाख से बना श्मशान, नहीं पड़ी छत दाह संस्कार के लिए नहीं होता प्रयोग, बजट हो गया बर्बाद

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम, कोहंडौर प्रतापगढ।

कोहंडौर, प्रतापगढ़। ये ग्राम गहरौली, थाना कोहंडौर ब्लॉक मंगरोरा, प्रतापगढ़ है। यहां का श्मशान घाट बदतर स्थिति में है। इसे देखकर बताइए किस तरह लोग यहां शव दफनाने और जलाने ले जाते हैं। दफनाने या उनका दाह संस्कार करने में उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। इन ग्रामीणों ने कई बार एप्लीकेशन दी। सेक्रेटरी जांच में लिखते हैं सब ओके है। ग्रामीण परेशान हैं। उनको जरूरत है कोई उनकी सुने और उनके श्मशान घाट को बाउंड्री और छत जो कभी बनी ही नहीं उसका समाधान हो। कब्रिस्तान में खरपतवार इतने ज्यादा बढ़ गए हैं। जहरीले जानवरों का डर बना रहता है। इसके अलावा जो शौचालय और बाथरूम है उनका हाल भी बेहाल है।
यह श्मशान घाट 2016-17 में बना लगभग 13:14 लाख की लागत में तैयार कराया गया लेकिन आज इसकी हालत बहुत बुरी है। ग्रामीण हद से ज्यादा परेशान हैं कोई सुनने वाला नहीं है। लाखों की लागत पानी में चली गई। बजट तो खर्च हो गया लेकिन काम पूरा न हुआ। नतीजा ये हुआ कि आज तक गांव के लोग यहां दाह संस्कार नहीं कर पाते। उनकी शिकायतें भी नहीं सुनी जा रही हैं।
मांग करने वाले में यह लोग मौजूद रहे विक्रम वर्मा, राधेश्याम वर्मा, शीतला विश्वकर्मा रामबाबू राजपति वर्मा रामप्यारे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *