पति पत्नी फोन पर कर रहे थे बात, तभी अचानक पति ने खुद को मार ली गोली, पत्नी भी झूल गई फंदे पर

Date:

बिलासपुर के रहने वाले एक CRPF जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है घटना के वक्त दोनों फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 4 माह पहले दंपति की शादी हुई थी।

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत CRPF 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। 4 महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है। जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनों फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पति का फोन कट गया। तब उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल्स भी चेक किए जा रहे हैं।

Subscribe

Popular

More like this
Related

पत्रकार के साथ अभद्रता मामले में कार्रवाई न होने पर प्रेस क्लब का विरोध प्रदर्शन

हामिद इब्राहिम प्रतापगढ़। नगर पंचायत अंतू के कान्हा गौशाला में...

आगरा में ATM ने 500 की जगह उगले 1100 रुपये, मशीन से निकला ‘बोनस’, जुट गई भीड़

आगरा, उत्तर प्रदेश। शहर के मलपुरा थाना क्षेत्र में...