अज्ञात गुमशुदा तलाश ग्रुप की कोशिश फिर रंग लाई
प्रयागराज। घर से कमाने के लिए निकला बेटा एक वर्ष बाद मिला तो लावारिस शव बन चुका था। सोशल मीडिया अज्ञात गुमशुदा तलाश की सक्रियता के चलते स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में 29/2/20 दोपहर चित्रकूट से उसकी मां और बहन पहुंचे।
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में स्थित खागा कटैया गांव निवासी बुधराम 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भैयलाल अपनी मां पतिया देवी के साथ बहन सोमिया देवी के घर रहे रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक वर्ष पूर्व अपने बहन के घर से दिल्ली कमाने के लिए गया और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। 28/2/20 को बुधराम अचेतावस्था में रेलवे जंक्शन प्रयागराज के पास किसी राहगीर को मिला तो उसने उपचार के लिए उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां उसकी कुछ देरबाद मौत हो गई।
बुधराम की मौत की जानकारी जब समाजसेवी मो. आरिफ को हुई तो वह उसके परिजनों तक खबर पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया। समाजसेवी ने चित्रकूट पुलिस से सम्पर्क करके सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी फोटो भेजी और मऊ थाना प्रभारी ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मचारियों के माध्यम से मृतक की मां और बहन को सूचना दी। खबर मिलते ही उसकी मां और बहन समेत अन्य रिश्तेदार 29/2/20 दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें। उसके शव की शिनाख्त किया तथा अन्त्य परीक्षण के बाद शव अन्तिम संस्कार के लिए ले गए।
गुना (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर…
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – जनपद के लिए यह दिन गर्व का रहा जब…
उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26…
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के…
प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पीथापुर गांव…
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में कार्यरत पीआरओ निरीक्षक…
This website uses cookies.
Read More