विकास दूबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, देखे पूरी ख़बर

थाना चौबेपुर पंजीकृत मु0अ0स0 192/20 धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट जो 08 पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बन्धित है, में वांछित 5 लाख रु0 का इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे नि0 बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 10.07.2020 को कानपुर नगर लाया जा रहा था। कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये। इसी दौरान अभि0 विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी।उपरोक्त विकास दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी है।

सवाल

विकास दुबे के खात्मे के साथ दफन हो गए कई बड़े सवाल

कुछ राजनीति दल भी नही चाहते थे विकास दुबे रहे जिंदा तो खुलें राज

कानपुर लाते वक्त एसटीएफ व पुलिस के बीच चल रही गाड़ी पलटी

जिस गाड़ी में हुआ हादसा उसमे बैठा था विकास दुबे

पुलिस की माने तो पिस्टल लेकर भागने लगा था विकास दुबे

फायर करने पर आत्मरक्षा में चलाई गई थी गोली

घायल होने के बाद हैलट पहुँचते ही विकास दुबे की हो गयी थी मौत

हादसे में गाड़ी पलटने के दौरान दो जवान भी हुए घायल

विकास की मौत छोड़ गई कई सवाल

उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद स्वम् सरेंडर किया था विकास ने

8 पुलिस वालों की हत्या का आरोपी था विकास

गिरफ्तारी के दरमियान पुलिस ने विकास के चार साथियों को मारा और दो को हाफ एनकाउंटर करते हुए किया गिरफ्तार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *