3 मई के बाद भी मुंबई और पुणे में लॉकडाउन बढ़ा सकती है महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार 3 मई के बाद भी मुंबई और पुणे में लॉकडाउन का विस्तार कर सकती है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एचटी मिंट से कहा कि अगर कोरोनो वायरस का प्रसार कम नहीं हुआ, तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता होगी।


टोपे ने मिंट को बताया, “लॉकडाउन को लागू करने का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकना था और अगर ये नहीं रुकता है, तो हमें लॉकडाउन का विस्तार करना होगा।” उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो, तो हम 3 मई के बाद 15 दिनों के लिए लॉकडाउन का विस्तार केवल जरूरी जगहों पर करेंगे। मुंबई और पुणे महाराष्ट्र के दो सबसे बड़े कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं। कोविड -19 के मामले यहां निरंतर बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के कुल 6,817 कोरोना वायरस मामलों में से 4,447 मुंबई से हैं जबकि 961 मामले पुणे के हैं। फिलहाल तेलंगाना एकमात्र राज्य है जिसने 7 मई तक कोविड -19 लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *