सपा के पूर्व मंत्री के सुपुत्र संजय पाण्डेय कोरोना पीड़ितों के लिए 5 लाख की मदद, देखे पूरी ख़बर

प्रतापगढ़।, पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजाराम पाण्डेय के सुपुत्र सपा नेता संजय पाण्डेय ने कोरोना पीड़ितों के लिए₹5 लाख की मदद की है। यह रुपए उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से भारत सरकार को भेजी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी से विश्वनाथगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुके संजय पांडेय सदैव अपने विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज एवं प्रतापगढ़ के लोगों के दुख दर्द में शरीक रहते हैं। यह जानकारी देते हुए श्री पाण्डेय ने कहा और भी तरह से अपने लोगों की मदद करने को तत्पर हैं। इस महामारी से उपजे गंभीर संकट से जल्द ही लोग उभरे इसके लिए उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील भी की है। यह पैसा उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से भेजा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *