दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में कार्यरत राष्ट्रीय संगठन नासेर्प के बैनर तले एक ऑनलाइन वेबीनार आयोजन

Report by

 जगद्गुरु रामभद्राचार्य माननीय संरक्षक नासेर्प जी के संरक्षकत्व एवं स्नेहिल आशीर्वचन से उद्भूत दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में कार्यरत राष्ट्रीय संगठन नासेर्प के बैनर तले एक ऑनलाइन वेबीनार/ संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारतवर्ष में विशेष शिक्षकों की दिशा ,दशा और विशेष शिक्षा विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भजन सम्राट, पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त  अनूप जलोटा  ने अपने उद्बोधन में समाज के पहचान में गुरु शिष्य परंपरा और साथ ही साथ समाज के धनात्मक संचरण में गुरु के ज्ञान के महिमा को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए अपने आध्यात्मिक स्वर के माध्यम से भावनाओं को अभीसिंचित कर संगठन की नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प को साकार स्वरूप हेतु आश्वासित किया। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आर पी मिश्रा  ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व पुनर्वसन हेतु संगठन के कदमों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, साथ ही साथ अकादमिक एवं राजनीतिक स्तर पर हर सहयोग की कामना भी व्यक्त की गई। वक्ताओं के क्रम में नासेर्प संगठन के महासचिव  अभय प्रकाश श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  चंद्रभान द्विवेदी व प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी मिश्रा ने अपना विशेषज्ञता आधारित व्याख्यानमाला से संगठन के बेविनार को सफलतम शिखर तक पहुंचाने का प्रयास किया। संकेत भाषा अनुवादक के रूप में  पंकज शर्मा, शिफाली सिंह व  त्रिलोक कुमार सविता ने अपना विशेष योगदान दर्शित किया। तकनीकी सहयोग में  नागेंद्र प्रताप, कुमारी मुक्ता सिंह , दीपमाला गौतम ने कार्यक्रम की सफलता में अपने योगदान को दर्शित किया। वेबीनार आयोजक मंडल में विशेष योगदान दर्शित करने में  अरविन्द कुमार,  भानिमा शर्मा, सुनील दीक्षित व  पूरी चक्रवर्ती  ने अविस्मरणीय भूमिका अदा की ।कार्यक्रम समन्वयन  अपूर्व द्विवेदी संचालन  नागेश पांडे व कुमारी मुक्ता सिंह द्वारा समवेत रूप में किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य, विशिष्ट अतिथि गण के साथ-साथ समस्त प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन  राम प्रवेश तिवारी द्वारा किया गया।

Sajid Khan

NewsTheExpress@gmail.com

Leave a Comment

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शवपरिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़आरोपी के घर के…

March 30, 2023

सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे…

March 30, 2023

जिला मजिस्ट्रेट ने 02 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 01 शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त…

March 29, 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की,

आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला समन्वयक व 02 अन्य को नोटिस…

March 29, 2023

पाक कला प्रतियोगिता में रसोईया शारदा देवी ने मारी बाजी, प्रथम तीन के अलावा 27 को सांत्वना पुरस्कार, एडी बेसिक और बीएसए ने.. पढ़ें पूरी खबर

एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया सम्मानित प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।…

March 25, 2023

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

This website uses cookies.