प्रेमी के नाम का सिंदूर भरकर किशोरी ने लगाई फांसी, केस पढ़ें पूरी खबर

Report by

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। उसकी मांग में सिंदूर पाया गया था। अंतिम संस्कार के बाद किशोरी के पिता ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय अतन उर्फ नौगीरा में 26 दिसम्बर की रात एक किशोरी अपनी छोटी बहन और भाई के साथ थी।

अगली सुबह उसका दुपट्टे से लटकता शव मिला। उसके मांग में सिन्दूर लगा था। पोस्टमार्टम और अन्तिम संस्कार के बाद परिजनों को पता चला कि उनकी पुत्री का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मृतका के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व युवक को आसपास मंडराते देख डांट फटकार कर भगा दिया था। 26 दिसम्बर को किशोरी के पिता के मोबाइल पर प्रेमी ने रात 11 बजे से तीस मिनट तक उससे बात की थी। इसके बाद प्रेम-भाव में फंसकर नाबालिग लड़की ने प्रेमी के नाम से सिंदूर भर लिया।

प्रेमी के उकसाने पर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से प्रेमी गुजरात के अहमदाबाद भाग गया। मृतक किशोरी के पिता ने बेटी के प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Comment
Share
Report by

Recent Posts

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

शिक्षा में नवोन्मेषी कार्य पर बीएसए, बीईओ को पुरस्कार, 23 मार्च को… पढ़ें पूरी खबर

- 23 मार्च को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षामंत्री करेंगे सम्मानित - शिक्षक नेताओं ने…

March 20, 2023

सऊदी अरब से पत्नी को वीडियो काॅल कर युवक ने फांसी लगाई, देखती रह गई..

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सऊदी अरब में रह रहे सिकंदरा निवासी युवक ने छत में लगे…

March 10, 2023

विज्ञान दिवस पर कैरियर एकेडमी अचलपुर में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी। बच्चों ने बनाया उत्कृष्ट मॉडल

प्रतापगढ़कैरियर एकेडमी लेखपाल कॉलोनी अचलपुर स्थित विद्यार्थी द्वारा विभिन्न प्रकार के आधुनिक व स्वदेशी तकनीक…

February 28, 2023

हज यात्रा हेतु 10 मार्च तक करें आनलाइन आवेदन

प्रतापगढ़। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया है कि हज यात्रा-2023 हेतु हज…

February 15, 2023

प्रतिभाओं को कोई दबा नही सकता, उन्हें प्रतिभा निखारने का उचित प्लेटफार्म मिलना चाहिये,

बेटियॉ भी खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नही है, प्रधानमंत्री जी ने…

February 14, 2023

This website uses cookies.