राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया

Report by
राष्ट्र महान तभी है जब देश की बालिकायें स्वस्थ, साक्षर व समर्थ हों-सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस को आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर ब्लाक मानधाता में गूगल मीट पर आनलाइन माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि राष्ट्र महान तभी है जब देश की बालिकायें स्वस्थ, साक्षर व समर्थ हों। उन्होने पर्दा प्रथा और लिंग भेद पर कुठाराघात करते हुये कहा कि यह हमारे देश की प्रथा रही ही नहीं है। प्राचीन काल से ही हमारे देश में महिलाओं को पूर्ण स्वतंत्रता, शिक्षा और सम्मान दिया गया है। गार्गी, अपाला, घोषा आदि विदुषियों का नाम गिनाते हुये उन्होने कहा कि हमारे देश में महिलायें आदि काल से गृहस्थी के साथ ही यज्ञ कर्म, युद्ध आदि कलाओं में भी निपुण रही हैं।
उन्होने कहा कि वर्तमान परिवेश में बालिकाओं की शिक्ष, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा के कौशल विकसित करने पर और अधिक बल दिया जाना चाहिये। प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर की प्रधानाध्यापिका प्राची पाण्डेय ने कहा कि लिंग भेद, यौन-शोषण एवं महिला सुरक्षा के कानूनों का और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिये जिससे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलायें और बेहतर कर सके। उन्होने कहा कि इस वर्ष की राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की थीम ‘‘उज्जवल भविष्य के लिये बालिकाओं का सशक्तिकरण है’’।
ए0आर0पी0 धर्मेन्द्र ओझा ने कहा कि महिलाओं को जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिये इस तरह के कार्यक्रम निरन्तर होते रहने चाहिये। कार्यक्रम का संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य ने किया। उन्होने कहा कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कमतर नही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर की बालिकायें तनु मिश्रा, शिवानी, हिमांशी, शगुन चौरसिया, श्रेया सिंह, गरिमा, श्वेता, कीर्ति, साक्षी आदि ने अपने गीत एवं उद्बोधन से लोगों की शाबाशियां बटोरी।
Sajid Khan

NewsTheExpress@gmail.com

Leave a Comment

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शवपरिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़आरोपी के घर के…

March 30, 2023

सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे…

March 30, 2023

जिला मजिस्ट्रेट ने 02 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 01 शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त…

March 29, 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की,

आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला समन्वयक व 02 अन्य को नोटिस…

March 29, 2023

पाक कला प्रतियोगिता में रसोईया शारदा देवी ने मारी बाजी, प्रथम तीन के अलावा 27 को सांत्वना पुरस्कार, एडी बेसिक और बीएसए ने.. पढ़ें पूरी खबर

एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया सम्मानित प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।…

March 25, 2023

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

This website uses cookies.