Categories: Pratapgarh News

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार

Report by

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।  थाना हथिगवां पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मातादीन पुरवा मोड़ के पास से अन्तर्राज्यीय चोरों के गिरोह के दो सदस्य 1. सूरज सरोज 2. मयाराम सरोज को चोरी की इन्वर्टर बैट्री के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तों की निशादेही पर भारी मात्रा में चोरी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये। इस संबंध में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 256/22 धारा 41/102 सीआरपीसी व धारा 399, 401, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नोट- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में जनपद प्रतापगढ़ के थाना नवाबगंज, कुण्डा, संग्रामगढ़, जनपद कानपुर/कौशाम्बी तथा गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में चोरी की कई घटनाएं किया जाना स्वीकार किया गया, इस संबंध में अग्रेतर जांच/विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1.   सूरज सरोज पुत्र मतोले सरोज निवासी छोटी अख्तियारी कोटिला थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ।
2.   मया राम सरोज उर्फ माया पुत्र राम मोहन सरोज निवासी ग्राम परानूपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ।

*अभियुक्त सूरज सरोज का आपराधिक इतिहासः-*

1.  मु0अ0सं0 455/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर।
2.  मु0अ0सं0 255/20 धारा 457, 380 भादवि थाना कोहना कमिश्नरेट कानपुर।
3.  मु0अ0सं0 03/17 धारा 454, 457, 380 भादवि थाना सोला जनपद अहमदाबाद (गुजरात)
4.  मु0अ0सं0 03/17 धारा 380, 454, 399, 402, 503 भादवि थाना अमराइवाडी जनपद अहमदाबाद (गुजरात)
5.  मु0अ0सं0 494/22 धारा 457, 380 भादवि थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ।
6.  मु0अ0सं0 256/22 धारा 41/102 सीआरपीसी व 399, 401, 411 भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ।

*अभियुक्त मया राम सरोज उर्फ माया का आपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 169/22 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना सैनी जनपद कौशाम्बी।
2. मु0अ0सं0 399/22 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) थाना सैनी जनपद कौशाम्बी।
3. मु0अ0सं0 645/22 धारा 457, 380 भादवि थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी।
4. मु0अ0सं0 63/22 धारा 457, 380 भादवि थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ।
5. मु0अ0सं0 317/22 धारा 457, 380 भादवि थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ।
6. मु0अ0सं0 256/22 धारा 41/102 सीआरपीसी व 399, 401, 411 भादवि थाना हथिगवां प्रतापगढ।

*बरामदगी का विवरण-*  04 अदद इन्वर्टर बैट्री, 04 अदद इन्वर्टर यूपीएस, 04 एलईडी टीवी, 01 अदद टेलीविजन, 01 अदद लैपटॉप मय चार्जर, 02 अदद साउण्ड सिस्टम, 01 अदद सीसीटीवी का डीवीआर, 01 अदद अपाचे मोटर साइकिल, चोरी से संबंधित 7200/- रूपये नकद।

*पुलिस टीम-* थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह हथिगवां, उ0नि0  रोहित कुमार, उ0नि0 सुनील तिवारी थाना हथिगवां ,उ0नि0 आलोक तिवारी मय हमराह थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शवपरिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़आरोपी के घर के…

March 30, 2023

सबसे पहले सम्राट अशोक ने अखंड भारत का किया निर्माण, भारत, नेपाल.. पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। सम्राट अशोक ने आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने सबसे…

March 30, 2023

जिला मजिस्ट्रेट ने 02 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 01 शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त…

March 29, 2023

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की,

आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाये जाने पर जिला समन्वयक व 02 अन्य को नोटिस…

March 29, 2023

पाक कला प्रतियोगिता में रसोईया शारदा देवी ने मारी बाजी, प्रथम तीन के अलावा 27 को सांत्वना पुरस्कार, एडी बेसिक और बीएसए ने.. पढ़ें पूरी खबर

एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया सम्मानित प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।…

March 25, 2023

विक्रम संवत 2080 का स्वागत, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर छोटी मां ने.. पढ़ें पूरी खबर

पर्वो के मनाने से बढती है एकता : कल्याणीनंद गिरि श्रीमहंत वैष्णवी नंद गिरि के…

March 22, 2023

This website uses cookies.