मूसलाधार बारिश में डूबी मुंबई, लोग बोले- 2005 के बाद ऐसा खौफनाक मंजर नहीं देखा

Date:

भारी बारिश के कारण मुंबई में सभी 4 लाइनों पर रेल यातायात रुक गया है।इससे मुंबई लोकल की सर्विस ठप हो गई है। भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मुंबई में 8 रूट्स पर बसों का रास्ता बदला गया है और उन्हें डायवर्ट करके दूसरे रास्तों से चलाने की व्यवस्था की गई है।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को आज बंद रखने को कहा है।

मुंबई में बीती रात से हो रही ज़ोरदार बारिश के चलते कई निचले इलाके में पानी भर गया, किंग सर्कल की सड़कों पर तो करीब 2 फीट तक पानी जमा हो गया. इसके अलावा, हिंदमाता, सायन, माटुंगा, खार सबवे में भी जलजमाव हो गया।बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई शहर में पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को भी मुंबई में जबरदस्त बारिश हुई।

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...