अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-(थाना अन्तू) *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अनुराग आर्य* के कुशल निर्देशन में जनपद की स्वाट टीम व थाना अन्तू से उ0नि0 श्री रमेश कुमार राय मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र अन्तू के लोहगंपुर के पास से दो अभियुक्तों 01. आशीष तिवारी पुत्र विजय नरायण तिवारी नि0 सरखेलपुर उड़ैयाडीह थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ 02. मो0 मुस्तकीम पुत्र एहसानउल्ला नि0 सदर बाजार अजीत नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को 04 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 488/20, 489/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- आशीष तिवारी पुत्र विजय नरायण तिवारी नि0 सरखेलपुर उड़ैयाडीह थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़़।
- मो0 मुस्तकीम पुत्र एहसानउल्ला नि0 सदर बाजार अजीत नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-
- 04 ग्राम अवैध स्मैक।
पंजीकृत अभियोग-
01 मु0अ0सं0 488/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम आशीष तिवारी ।
02 मु0अ0सं0 489/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम मो0 मुस्तकीम ।
पुलिस टीम-
स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
उ0नि0 श्री रमेश कुमार राय मय हमराह थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।