पाकिस्तान ने बाघा बार्डर पर 20 भारतीय मछुआरों को बीएसएफ को सौंपा

Date:

पाकिस्तान ने जेल की सजा पूरी कर चुके 20 मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा पर भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। इन मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और ये अपनी चार साल के कैद की सजा पूरी कर चुके हैं।

सिंध प्रांत के मालीर स्थित जिला जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे सोमवार को यहां पहुंचे। ईधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि ईधी फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में अपने साथ लिया, उन्हें भोजन कराया और उन्हें वाघा सीमा पर लेकर आए। वहां उनकी आव्रजन और कोविड की जांच आदि प्रक्रिया पूरी की गई। शाम को उन्होंने भारत की सीमा में प्रवेश किया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय नागरिकों को (मछुआरों) भारत के सीमा सुरक्षा बल को सौंपा। पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार ज्यादातर भारतीय मछुआरों को चार से पांच साल कैद की सजा भुगतनी पड़ती है। इन 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल (पीएमएसएफ) ने गिरफ्तार किया और पुलिस को सौंप दिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि 588 और भारतीय नागरिक अब भी लांधी जेल में बंद हैं, इनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं। अटारी में ‘बींिटग रिट्रीट’ समारोह के बाद 20 मछुआरे अटारी सीमा के पारगमन मार्ग से भारतीय क्षेत्र में आए। वे अमृतसर में रहेंगे और मंगलवार को अपने गृह राज्य गुजरात की यात्र पर रवाना होंगे। जैसे ही मछुआरे भारत पहुंचे उन्होंने अपना माथा झुकाया और भारत की धरती को चूम लिया

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...