शादी के दो महीने बाद ही जोधपुर में प्रियंका उर्फ भावना ने जहर पीकर जान दे दी। इसके पीछे रहस्य बना हुआ है। पुलिस महिला से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रियंका के पिता ने बताया कि वो रोज मैसेज पर बेटी से हाल चाल पूछते थे।
वो हमेशा कहती थी कि अच्छी है। वहीं, प्रियंका के पति सुरेन्द्र राजमहल स्कूल में एलडीसी के पद पर कार्यरत हैं। घटना वाले दिन वे नौकरी पर गए थे। स्कूल में काम के दौरान वह पत्नी की लिए परेशान भी थे। जांच में सामने आया कि स्टाफ को नए साल की शुभकामनाएं दीं तब सुरेन्द्र मेहरा ने पत्नी की तबीयत को लेकर चिंता जताई थी। उसने बोला पत्नी बीमार है। पेट दर्द व वॉमिटिंग हो रही है। जहर पीकर सुसाइड करने वाली IAS बीएल मेहरा की बहू प्रियंका उर्फ भावना हमेशा खुश रहती थी। परिजन भी हैरान हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया? पिता नंद किशोर व्यास ने कहा कि वह रोज मैसेज कर अपनी बेटी से हाल-चाल पूछते थे। वह हमेशा कहती थी अच्छी हूं पापा।
मैं छोटी बेटी को साथ लेकर बाइक से कुछ ही मिनट में उसके ससुराल पहुंच गया। वहां घर के अंदर गए तो प्रियंका लेटी थी। पास में उसकी सास और दो ननद थीं। मुझे देखकर बोली- पेट दर्द हो रहा है। उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां उसे इमरजेंसी में ले गए। डॉक्टर ने जहर का शक जताया। मेरे दामाद सुरेंद्र भी हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रियंका को आईसीयू में ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बेटी बच नहीं पाई