2012 में पहला चुनाव हारे, सांसद बने तो पत्नी अलग हो गईं, जानें पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान का सफर

Date:

पंजाब के लिए आज (16 मार्च) का दिन ऐतिहासिक है। आजादी के बाद पहली बार होगा जब राज्य में कांग्रेस और अकाली दल दोनों की पंजाब की सत्ता में हिस्सेदारी नहीं होगी। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पेशे से कॉमेडियन, एक्टर रहे भगवंत ने 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2014 में पहली बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में आप से जीते अकेले सांसद भगवंत मान अब धूरी से विधायक हैं। उन्हें लोग जुगनू भी कहते हैं। पढ़िए जुगनू के जिंदगी के सफर की पूरी कहानी…

बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़ दी
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। मान ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। इसके बाद साल 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम (B.com) करने के लिए एडमिशन तो लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। मान को जुगनू नाम से भी पुकारते हैं। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। मान ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नाम के टीवी शो में भी भाग लिया था।

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में होगा

भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि विपक्ष की तरफ से कोई भी नेता समारोह में शामिल नहीं होगा। वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि मान के शपथ समारोह के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इनके भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद नहीं है।

समारोह से जुड़ी सारी जानकारी
भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में शपथ लेंगे। हालांकि, समारोह में शामिल होने वाले लोगों से समय से पहले ही पहुंचने के लिए कहा गया है।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण ‘अमर उजाला’ के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा आप ‘अमर उजाला’ के मोबाइल एप और वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी खबरें देख और पढ़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका लाइव प्रसारण कराने का फैसला लिया है।

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...