Pratapgarh: पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखे पूरी खबर

दि0 14.04.2020 हो हुए धीरज हत्याकाण्ड के शेष 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।थाना जेठवारा पुलिस को दिनांक 15.04.2020 को थानाक्षेत्र जेठवारा के बकुलाही नदी के किनारे मिले धीरज के शव ( जिसकी हत्या की गई थी) से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. अनित मिश्रा पुत्र अरुण प्रकाश मिश्रा नि0 उंचडीह थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज।
  2. अमित कुमार यादव उर्फ राजू पुत्र लालजी यादव नि0 लेहरा बगिया थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
  3. विशाल सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ बब्बन सिंह नि0 अमरपुर कोट थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

  1. सुभाष कुमार पुत्र दयाराम उर्फ भुंवर नि0 ऊॅंचडीह थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज़।

बरामदगीः-

  1. आला कत्ल एक अदद कुल्हाड़ी।

गिरफ्तारी का स्थान – आज दिनांक 23.05.2020 होला का पुरवा तिराहा थाना जेठवारा प्रतापगढ़।

दिनांक 15.04.2020 को थानाक्षेत्र जेठवारा के बकुलाही नदी के किनारे कटरा गुलाब सिंह स्थित ग्राम गौरा में एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान धीरज पुत्र पन्नालाल नि0 ऊंचडीह थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। इस सम्बन्ध में मृतक की मां सूरज कली द्वारा थाना जेठवारा पर दी गई तरहरीर में बताया गया कि दिनांक 14.04.2020 की सायं लगभग 18ः00 बजे मेरा लड़का यह कहकर घर से निकला कि मै सुभाष राम पुत्र दयाराम के साथ जा रहा हूॅं, उसके बाद वह घर नही लौटा, जिसका शव अगले दिन बकुलाही नदी के किनारे पाया गया था। इस पर धीरज के साथी सुभाष की तलाश की गई तो वह अपने घर पर नहीं मिला था। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/20 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा कार्यवाही के क्रम में एक अभियुक्त सुभाष कुमार पुत्र दयाराम उर्फ भुंवर नि0 ऊॅंचडीह थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज़ को दि0 23.04.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री दिनेश कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जेठवारा श्री विनोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा आज दिनांक 23.05.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त अनित मिश्रा उपरोक्त को थानाक्षेत्र जेठवारा के कल्यानपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त अनित मिश्रा से मिली सूचना के आधार पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित दो अन्य अभियुक्त अमित यादव उर्फ राजू व विशाल सिंह उपरोक्त को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ का विवरणः-गिरफ्तार अभियुक्त अनित मिश्रा द्वारा पूछताछ में बताया कि मै, सुभाष, अमित यादव व विशाल सिंह ने योजना बनाकर दिनांक 14.04.2020 को सायं को धीरज को बकुलाही नदी के किनारे ले जाकर सुभाष ने गुप्ती से और मैने तथा विशाल ने कुल्हाडी से मारकर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त अनित मिश्रा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद कर लिया गया।

पुलिस टीमः- प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार यादव मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

इस खबर पर आपकी क्या राय है? कॉमेंट करें।
Report

Recent Posts

प्रधान का बेटा बना लुटेरा

प्रतापगढ कल आसपुर देवसरा इलाके में हुई लूट का 12 घंटे के अंदर पुलिस ने…

3 months ago

गुड न्‍यूज! चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले!, योगी सरकार 12 के बजाय देगी 13 महीने की सैलरी

उपचुनाव से पहले इलेक्‍शन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया…

3 months ago

जिलाधिकारी ने लेखपाल अब्दुल रज्जाक के द्वारा कार्यो में लापरवाही बरते जाने पर निलम्बन का दिया निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन…

4 months ago

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से 25 सितम्बर तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया है कि…

4 months ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर सीडीओ ने तुलसीसदन में 18 शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रतापगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर तुलसी सदन (हादीहाल) सभागार में प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च…

4 months ago