Tag: कानपुर

  • उत्तर प्रदेश का कानपुर फिर बना रहा चर्चा का विषय – पति पत्नी उतारा गया मौत के घाट

    https://youtu.be/zjFPg20sLuI

    सोमवार की सुबह एक बार फिर कानपुर सुर्खियों में रहा जिसका कारण था पति पत्नी की वह दर्दनाक मौत जिसे हत्या में तब्दील कर दिया गया दोनो की इतनी बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया गया है जिसका अंदाजा देखकर ही लगाया जा सकता है जिसमें प्रथम दृष्टया कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है हत्यारे लूट के इरादे से आये होंगे जिनका विरोध पति ने किया तो उसकी ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी होगी और पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की होगी तो हत्यारों ने उसको भी नही बख्शा होगा लेकिन महिला के हाथों और कानों में सोने के जेवरात मिलना लूट के इरादे से की गई हत्या की पहलू में संदेह जता रहे हैं

    दरअसल इस हत्याकांड को कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया जहां सरकारी आवास में रहने वाले विष्णु और उसकी पत्नी शालू की लाश रेलवे ग्राउंड में पाई गई सूचना फैलते ही इलाकें में दहशत का माहौल हो गया सभी की जुबां पर बसवेक ही सवाल रहा आखिर हत्या किसने और क्यों कि होगी वहीं सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू ही की थी तभी आलाधिकारी भी मौकें पर जा पहुंचे जहां फोरेंसिक टीम का सहयोग भी लिया गया लेकिन घर मे बिखरे समान और महिला के शरीर मे पाए गए जेवरात के साथ ही घर से दूर ग्राउंड में डेड बॉडी का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि अगर लुटेरे लूट के इरादे से होते तो वह महिला के जेवरात क्यों छोड़ते क्या म्रतक विष्णु ने लुटेरों को ग्राउंड में जाकर पकड़ा था जिसमे उसकी हत्या कर दी गयी और अगर दौड़ा होता तो उसने शोर भी मचाया होगा लेकिन किसी ने सुना क्यों नही फिलहाल आलाधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही इसका खुलासा कर लेंगे लेकिन अभी उन्हें भी अंदाजा नही है कि इस दोहरे हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया होगा

  • विकास दूबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, देखे पूरी ख़बर

    थाना चौबेपुर पंजीकृत मु0अ0स0 192/20 धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट जो 08 पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बन्धित है, में वांछित 5 लाख रु0 का इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे नि0 बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 10.07.2020 को कानपुर नगर लाया जा रहा था। कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये। इसी दौरान अभि0 विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी।उपरोक्त विकास दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी है।

    सवाल

    विकास दुबे के खात्मे के साथ दफन हो गए कई बड़े सवाल

    कुछ राजनीति दल भी नही चाहते थे विकास दुबे रहे जिंदा तो खुलें राज

    कानपुर लाते वक्त एसटीएफ व पुलिस के बीच चल रही गाड़ी पलटी

    जिस गाड़ी में हुआ हादसा उसमे बैठा था विकास दुबे

    पुलिस की माने तो पिस्टल लेकर भागने लगा था विकास दुबे

    फायर करने पर आत्मरक्षा में चलाई गई थी गोली

    घायल होने के बाद हैलट पहुँचते ही विकास दुबे की हो गयी थी मौत

    हादसे में गाड़ी पलटने के दौरान दो जवान भी हुए घायल

    विकास की मौत छोड़ गई कई सवाल

    उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद स्वम् सरेंडर किया था विकास ने

    8 पुलिस वालों की हत्या का आरोपी था विकास

    गिरफ्तारी के दरमियान पुलिस ने विकास के चार साथियों को मारा और दो को हाफ एनकाउंटर करते हुए किया गिरफ्तार

  • दीवारों पर हत्यारा विकास दुबे के पोस्टर चस्पा, देखे ख़बर

    अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह विकाश दुबे आठ जाबाज पुलिस कर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाला हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर है। 2 दिन पहले ही खुफिया तंत्रों के हवाले पुलिस को इनपुट मिला की लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी कोर्ट में भेष बदल कर विकास दुबे खुद सरेंडर करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं, कयास लगाया जा रहा है कि ढाई लाख रुपये का इनामी कानपुर से फरार विकास दुबे लखीमपुर के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है, जिसके बाद विकास दुबे की तलाश में इंडोनेपाल की 130 किलोमीर सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया हैं, साथ ही विकाश दुबे के पोस्टर भी दीवारों पर चस्पा कराए जा रहे हैं, इंडोनेपाल कि खुली सीमाओं पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा हैं, हर आने जाने वालों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए है, इतना ही नही उत्तर प्रदेश जिले में बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपराधी लखीमपुर खीरी से सटे इंडोनेपाल बॉर्डर से खुली सीमाओं में प्रवेश कर नेपाल को अपने छुपने का अड्डा बनाते है, 
    हाल ही में अक्टूबर  2019  में हुए बहुचर्चित कमलेश तिवारी हत्या कांड के मुख्य आरोपी कमलेश तिवारी की हत्या कर लखीमपुर के  पलिया के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में थे लेकिन चाक चौबंद सुरक्षा के कारण नेपाल भागने में नाकाम हुए, इसी के साथ कुख्यात अपराधी विकास दुबे की धर – पकड़ के लिए पुलिस के चार थानों की पुलिस के साथ एस. एस. बी. के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है ।

  • सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ आठ गिरफ्तार

    कानपुर । किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट पर कल्यानपुर पुलिस ने देर रात मारा छापा,,,

    मौके से आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार,,,

    पश्चिम बंगाल से बुलाई गई युवतियों व पांच युवकों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार,,,

    मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास का।।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

    बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा पाश इलाके में आज उस वक्त किराए के मकान में रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने कईबार उसे आवाज दी।मगर उंसके बाद भी दरवाजा नही खुला तो भीतर जाकर जगले से देखा तो महिला का शव पंखे के सहारे फाँसी पर लटका हुआ था।जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और घटना की जाँच करवाई।वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    आप को बताते चले कि बर्रा पाँच में किराए के मकान में एक मकान में अरविंद सचान अपनी पत्नी अलका के साथ रहते है।पति मूलरूप से पुखरायां के रहने वाले है।कल देर शाम पति अपने किसी निजी काम से अपने गाँव गया हुआ था।जिसके बाद आज सुबह होने पर जब काफी देर तक अलका अपने कमरे से बाहर नही आई तो मकान मालिक अनुराग सचान की पत्नी ने उसे कईबार आवाज देकर बुलाया मगर उसके बाद भी कोई आवाज नही आई तो उन्होंने कमरे के जगले से झाक कर देखा तो अलका का शव पंखे से लटका हुआ दिखा।जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मकान मालिक ने पति को दी जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना को संदिग्ध मानते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और पूरी घटना की जाँच कराई।वही मृतका के भाई मनोज ने बताया कि उनकी बहन की शादी दो साल पहले हुई थी।जिसके बाद से बीमार चल रही थी।वही पति से भी आये दिन विवाद हुआ करता था।आखिर मौत कैसे हुई उन्हें जानकारी नही है पुलिस जांच कर रही है।