Tag: raniganj

  • दुर्घटना में घायल की मदद के लिए आगे आये : सूरज उपाध्याय

    प्रतापगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कॉलेज इकाई अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्र सेवक सूरज उपाध्याय ने रानीगंज क्षेत्र के कशेरुआ में हुये एक्सीडेंट की सूचना पर पहुँचे ट्रामा सेंटर रानीगंज जहां परिजनों से मिले।
    रानीगंज ट्रामा सेंटर में सड़क पर बाइक दुर्घटना में घायल युवती (लल्लन सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य के पड़ोसी) श्रीमती हीरावती सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम कशेरुआ का सड़क दुर्घटना चौवनगढ़ गांव में एक बाइक से एक्सीडेंट हो गया। जिससे उन्हें काफी चोटें आई है। जिसको तत्काल ही रानीगंज नव निर्मित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
    रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सूचना मिलते ही फौरन ही ट्रामा सेंटर रानीगंज घायल युवती को देखने पहुँचे।
    गांव में हुई दुर्घटना में घायल युवती की सूचना मिलते ही तत्कालीन ही अपने साथियों के साथ ट्रामा सेंटर पहुँचे और घायल युवती व परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया की परेशान न हो जो भी हो सकता है मैं करूंगा।

    सूरज उपाध्याय ने संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों से कहा कि आप सब बिल्कुल घबराये न हम सब आपके साथ में है।

    इस अवसर पर हमारे साथ दादा सोनी, गणेश रंजीत, रणंजय प्रताप सिंह, रोहित ,हंटर सिंह, माइकल बाबू व अन्य युवा साथ में रहे।

  • होली के मद्देनजर प्रशासन हुआ सख्त क्षेत्र में निकाले फ्लैग मार्च

    ब्रेकिंग ..प्रतापगढ़ ..होली के मद्देनजर प्रशाशन हुआ सख्त । अराजक्तात्तो के खिलाफ प्रशाशन ने 107 /16 के तहत की कार्यवाही। रानीगंज के एसडीएम राहुल यादव एव सीओ डॉ अंजना त्रिपाठी ,थानाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो से होली के दिन हुड़दंग न करने की अपील की और संवेदनशील स्थानों पर शांतिव्यवस्था कायम करने का महततो को दिया निर्देश ।

  • नव निर्मित शिव मंदिर पर पहुँचकर की भगवान शिव की पूजा अर्चना छात्र सेवक सूरज उपाध्याय

    रानीगंज/प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील के फतनपुर बाजार में स्थित प्राचीन शिव-मंदिर निर्माण व पूजन के कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कॉलेज इकाई अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्र सेवक सूरज उपाध्याय ने अपने निजी समर्थकों के साथ पहुँचकर सभी ग्रामवासियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात करके आशीर्वाद प्राप्त करके भगवान शिवशंकर के सामने मत्था टेका और पूजन किया।
    छात्र सेवक सूरज उपाध्याय ने भगवान शंकर के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है।

    शिव के कुछ प्रचलित नाम, महाकाल, आदिदेव, किरात,शंकर, चन्द्रशेखर, जटाधारी, नागनाथ, मृत्युंजय, त्रयम्बक, महेश, विश्वेश, महारुद्र, विषधर, नीलकण्ठ, महाशिव, उमापति, काल भैरव, भूतनाथ आदि। भगवान शिव को रूद्र नाम से जाना जाता है रुद्र का अर्थ है रुत दूर करने वाला अर्थात दुखों को हरने वाला अतः भगवान शिव का स्वरूप कल्याण कारक है रुद्राष्टाध्याई के पांचवी अध्याय में भगवान शिव के अनेक रूप वर्णित है रूद्र देवता को स्थावर जंगम सर्व पदार्थ रूप सर्व जाति मनुष्य देव पशु वनस्पति रूप मानकर के सराव अंतर्यामी भाव एवं सर्वोत्तम भाव सिद्ध किया गया है इस भाव से ज्ञात होकर साधक अद्वैत निष्ठ बनता है। संदर्भ रुद्राष्टाध्याई पृष्ठ संख्या 10 गीता प्रेस गोरखपुर। रामायण में भगवान राम के कथन अनुसार शिव और राम में अंतर जानने वाला कभी भी भगवान शिव का या भगवान राम का प्रिय नहीं हो सकता। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के अंतर्गत रुद्र अष्टाध्याई के अनुसार सूर्य इंद्र विराट पुरुष हरे वृक्ष अन्न जल वायु एवं मनुष्य के मनुष्य के कल्याण के सभी हेतु भगवान शिव के ही स्वरूप है भगवान सूर्य के रूप में वह शिव भगवान मनुष्य के कर्मों को भली-भांति निरीक्षण कर उन्हें वैसा ही फल देते हैं आशय यह है कि संपूर्ण सृष्टि शिवमय है मनुष्य अपने अपने कर्मानुसार फल पाते हैं। अर्थात स्वस्थ बुद्धि वालों को वृष्टि जल अन्य आदि भगवान शिव प्रदान करते हैं और दुर्बुद्धि वालों को व्याधि दुख एवं मृत्यु आदि का विधान भी शिवजी करते हैं।
    इस मौके पर मार्गदर्शक श्री कृष्णकांत तिवारी, श्री गोलू तिवारी, श्री अरुण सिंह श्री प्रभाकर महराज,श्री रंगू तिवारी व समस्त युवा व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • छात्र सेवक सूरज उपाध्याय ने युवा नेता आशीष पाल के अवतरण दिवस पर दी बधाई

    रानीगंज/प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कॉलेज इकाई अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काशी प्रांत, उत्तर प्रदेश व छात्र सेवक सूरज उपाध्याय ने जनपद व प्रदेश में कीर्ति स्थापित करने वाले भाजपा के युवा नेता आशीष पाल के अवतरण दिवस पर आयोजित बर्थडे पार्टी में पहुँचकर व्यक्तिगत रूप से और सामुहिक रूप से बधाई दी।
    छात्र सेवक सूरज उपाध्याय ने कहा कि आप ऐसे ही निरन्तर अपने पथ पर अग्रसर रहे।
    श्री बालाजी महाराज आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें।
    इस दौरान आशीष पाल ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
    सर्वेश मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी से हम सब मित्र एक स्थान पर मुलाकात कर सकते हैं और पुरानी यादें ताजा हो जाती है।

    गुड्डू मिश्र ने कहा कि बहुत ही अच्छा लगता है जब एक साथ सभी दोस्त मिलते हैं।
    राजकमल ने कहा कि यह पल सिर्फ साल में एक दिन ही आता है इसलिए पार्टी होनी चाहिए।
    शुभम तिवारी जी ने कहा कि जिसका जन्मदिन रहेगा उसे हम सब दोस्त मिलकर पार्टी करवाये और मनोरंजन कर आंनद प्राप्त करें। पंकज ने कहा कि मजा आ जाता है जब हम सभी नेताओं के साथ रहते है।
    इस अवसर पर सर्वेश मिश्रा, रोहित पाण्डेय, गुड्डू मिश्र, शुभम तिवारी, पंकज गुप्ता, सौरभ यादव, राजकमल यादव, जितेंद्र यादव व अन्य युवा उपस्थित रहे।