दिल्ली: किसानों का आंदोलन लंबे समय से दिल्ली सीमा पर चल रहा है पिछले ही दिनों ट्रक्टर रैली निकाली थी ल। अब किसानों ने सरकार के साथ आर पार की लड़ाई छेद दी है।
चक्का जाम के बाद देश भर में 18 फरवरी को रेल रोकेंगे किसान, टोल फ्री और कैंडल मार्च का भी ऐलान
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध अब भी बरकरार है। कानूनों को रद्द कराने पर अड़े किसान इस मुद्दे पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन आज 77वें दिन भी जारी है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों ने 18 फरवरी को चार घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ अभियान की घोषणा की है।