आज दिनांक 04.05.2021 को दिन में समय करीब 13ः00 बजे थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के पृथ्वीगंजक्षेत्र में छैवा पुल के पास एक टाटा लोडर, चार पहिया वाहन से एक मोटर साइकिल का एक्सीडेन्ट हो गया। इस मोटर साइकिल पर पति-पत्नी व उनकी 01 वर्षीय बेटी सवार थे। इस घटना में पति-पत्नी गम्भीर रुप से घायल हो गये तथा उनकी 01 वर्षीय बेटी को कुछ चोटें आयीं। जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान पति-पत्नी की मृत्यु हो गयी है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्थिति सामान्य है। इनके परिजन आ गये हैं। घटना से सम्बन्धित टाटा लोडर, चार पहिया वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतको का विवरण-
- शिवम जायसवाल (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार जायसवाल नि0 डीह मेंहदी, बाबागंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
- पूजा जायसवाल (उम्र लगभग 28 वर्ष) पत्नी शिवम जायसवाल नि0 डीह मेंहदी, बाबागंज थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
सोशल मीडिया सेल
प्रतापगढ़