गाजियाबाद के लोनी के मेन बाजार में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां बदमाश डकैती के इरादे से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है
गुना (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर…
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – जनपद के लिए यह दिन गर्व का रहा जब…
उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26…
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के…
प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पीथापुर गांव…
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में कार्यरत पीआरओ निरीक्षक…
This website uses cookies.
Read More