उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रत पाठक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सख्ती अपनाए जाने का इशारा दे दिया है। सांसद ने कहा कि जो लोग इस कानून को लेकर प्यार से मान जाएंगे तो ठीक है, नहीं तो उनके लिए शासन और प्रशासन तैयार बैठा है।
कन्नौज कलक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए पाठक ने कहा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि जो लोग प्यार से मानेंगे, उन्हें प्यार से समझाया जाएगा। और जो लोग प्यार से नहीं मानेंगे, उनके लिए प्रशासन और शासन बैठा है। आगे उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संसद में भी एक जोरदार बहस की बात कही।पाठक ने कहा कि हमारे साथी सांसद एक प्राइवेट बिल भी इस पर लेकर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार अब जनसंख्या नियंत्रण के कानून का फॉर्म्युला लागू करने की तैयारी में जुट गई है। इसके चलते राज्य में 2 से अधिक बच्चों वाले अभिभावकों को कानून लागू होने के बाद कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य विधि आयोग की ओर से कानून का मसौदा बनाना शुरू कर दिया गया है। कई अहम विषयों पर चिंतन करने के बाद जल्द ही आयोग अपने प्रतिवेदन तैयार कर राज्य सरकार के आगे प्रस्तुत करेगा
गुना (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर…
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – जनपद के लिए यह दिन गर्व का रहा जब…
उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26…
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के…
प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पीथापुर गांव…
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में कार्यरत पीआरओ निरीक्षक…
This website uses cookies.
Read More