कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन में तिरंगे के ऊपर दिखा बीजेपी का झंडा छिड़ा घमासान….

Date:

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंच रहे । इस बीच उनके शव के अंतिम दर्शन की एक तस्वीर पर कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सवाल खड़े किए गए हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राष्ट्र ध्वज के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के झंडे को रखा गया है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है।

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया, लेकिन बाद में उनके पैर की ओर बीजेपी का भी झंडा रख दिया गया। इसके बाद से ही विपक्षी दलों न बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने तस्वीर साझा करते हुए पूछा है कि क्या भारत के झंडे से ऊपर किसी पार्टी का झंडा रखना ठीक है? एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, स्व. कल्याण सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धाजंलि, लेकिन इस तस्वीर को देखकर एक सवाल है क्या किसी पार्टी का झंडा तिरंगे से भी ऊपर हो सकता है?

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रतापगढ़ के अरफात ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया

प्रतापगढ़ के मोहम्मद अरफात ने मुम्बई के सावित्रीबाई फुले...

CBSE 2026 से साल में दो बार कराएगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा दो मौके

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से कक्षा...

रेलवे ने बदले 8 स्टेशनों के नाम, जानें नई लिस्ट और बुकिंग से पहले अपडेट रहें

भारतीय रेलवे ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के...

प्रधानमंत्री मोदी के लिए पहली बार दो प्रधान सचिव नियुक्त, शक्तिकांत दास को मिला नया दायित्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक ऐतिहासिक फैसला...