UP-योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, जानें किस मामले में यूपी बना देश का पहला राज्य, महाराष्ट्र और गुजरात को भी छोड़ा पीछे

Date:

उत्तर प्रदेश ने कोविड टीके की 10 करोड़ से अधिक डोज लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा पार करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है। तीन अगस्त को पांच करोड़ डोज पूरा करने के बाद अगले 54 दिनों में पांच करोड़ और वैक्सीन डोज दी गई। टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत में पहले एक करोड़ टीके लगाने में करीब 100 दिन लगे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 10 करोड़ का आंकड़ा पार होने के खास मौके को स्वास्थ्य कर्मियों और आमजनता को समर्पित किया।

टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखा जाए तो यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र 7.78 करोड़ टीका लगाकर दूसरे, मध्य प्रदेश तीसरे, गुजरात चौथे और पश्चिम बंगाल पांचवें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15.4 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। अब तक 8.15 करोड़ लोग पहली डोज और 1.85 करोड़ से अधिक को दोनों डोज लग चुकी है।

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश में जारी एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट से नए केस मिलने की संख्या बेहद कम है। 24 घंटे में 2 लाख 15 हजार 209 नमूनों की जांच में मात्र 14 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 177 रह गई है। प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। कोविड जांच में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला। अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र जिले में कोविड का एक भी एक्टिव मरीज नहीं है।

टीका जीत का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व यूपी के अथक प्रयासों से प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। यह उपलब्धि प्रतिबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों व अनुशासित नागरिकों को समर्पित है। आप भी लगवाएं ‘टीका जीत का’ योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

ऐसे बनता गया रिकॉर्ड

छह जून        दो करोड़ टीका
26 जून         तीन करोड़
17 जुलाई      चार करोड़
तीन अगस्त    पांच करोड़
17 अगस्त     छह करोड़
29 अगस्त     सात करोड़
सात सितंबर   आठ करोड़
15 सितंबर     नौ करोड़
25 सितंबर     10 करोड़

सर्वाधिक टीकाकरण वाले पांच राज्य

उत्तर प्रदेश       10 करोड़
महाराष्ट्र          7.78 करोड़
मध्य प्रदेश       6.05 करोड़
गुजरात           5.92 करोड़
पश्चिम बंगाल   5.52 करोड़

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...