उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल जोरों पर है। योगी आदित्यनाथ , अखिलेश यादव प्रियंका गांधी और मायावती के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। पिछले चुनाव में बीजेपी के खाते में 312 सीटें आई थीं। वहीं बसपा को 19 और सपा को 47 व कांग्रेस को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल जोरों पर है। आइए जानें 2017 के यूपी चुनाव में कौन थे सबसे कम उम्र में विधायक बनने वाले लोग:
मौजूदा यूपी विधानसभा में सबसे युवा एमएलए हैं कुशाग्र सागर।

कुशाग्र सागर बरेली जिले में बिसौली विधानसभी से बीजेपी के टिकट पर जीतकर सदन पहुंचे हैं।
28 जनवरी 1991 को जन्मे कुशाग्र सागर महज 26 साल की उम्र में विधायक बन गए।

कुशाग्र सागर ने 2017 में चुनाव आयोग को जो अपना हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि वह सिर्फ बारहवीं तक पढ़े हैं।

बिजनौर सीट से बीजेपी की सूची चौधरी यूपी की सबसे कम उम्र की महिला विधायक हैं। वह पहली बार विधायक बनी हैं।

सूची चौधरी महज 27 साल की उम्र में अपना चुनाव जीतीं। पढ़ाई की बात करें तो सूची चौधरी ने एमएससी किया हुआ है।

पति ऐश्वर्य चौधरी के साथ सूची चौधरी।