7 लाख के चोरी के सामान के साथ 6 चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
लगभग 100 ग्राम पीली धातु तथा लगभग 4 किलोग्राम सफेद धातु के चोरी के विभिन्न जेवरात, टीवी, गैस सिलेण्डर, टिल्लू पम्प सहित अन्य घरेलू सामान बरामद
बरामद सामान की अनुमानित कुल कीमत लगभग 07 लाख रू0 है।

थाना लालगंज में वादी श्री राम कुमार गुप्ता पुत्र भागीरथी नि0 नया पुरवा चौराहा, पड़री थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा यह सूचना दी गई कि दिनांक 07.10.2021 की रात्रि को प्रार्थी के घर में चोरों द्वारा घर के सामान टीवी, गैस सिलेण्डर, ंटिल्लू पम्प, नगदी, पीली तथा सफेद धातु के विभिन्न जेवरात व अन्य सामान बरतन आदि चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 658/21 धारा 457, 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु थाना लालगंज पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में कल दिनांक 19.10.2021 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के हुलास राय पुरवा से वर्मानगर जाने वाले मार्ग पर नहर के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को चोरी के माल (बंटवारे हेतु ले जाते समय) के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. राम आसरे कोरी पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 हुलास का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
  2. राम प्रकाश वर्मा पुत्र राम फेर वर्मा नि0 हुलास का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
  3. लाला उर्फ राम मुकुन्द पुत्र नन्हकू नि0 हुलास का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
  4. केशव प्रसाद गिरी पुत्र राम अंजोर गिरी नि0 गोसाईं का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज प्रतापगढ़।
  5. विपिन कुमार गिरी पुत्र केशव प्रसाद गिरी नि0 गोसाईं का पुरवा, गौखाड़ी थाना लालगंज प्रतापगढ़।
  6. राम बहादुर सरोज पुत्र रामराज नि0 मन्ना का पुरवा, सराय भागवानी थाना लालगंज प्रतापगढ़।

बरामदगी-

  1. लगभग 100 ग्राम पीली धातु के विभिन्न जेवरात।
  2. लगभग 4 किलोग्राम सफेद धातु के विभिन्न जेवरात।
  3. एक अदद टीवी फिलिप्स कम्पनी की।
  4. एक अदद गैस सिलेण्डर।
  5. एक अदद टिल्लू पम्प।
  6. एक अदद परात।

पूछताछ का विवरण- पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उपरोक्त चोरी की घटना इनके द्वारा कारित की गई थी। चोरी के सामानों में से कुछ सामान इनके द्वारा कम दामों में इधर-उधर बेंच दिया गया है तथा बिक्री से मिले पैसे खर्च हो गये हैं। पैसे खर्च हो जाने पर इनके द्वारा सामान का बटवारा करने व बेचे जाने की योजना बनाई जा रही थी कि उक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री अखिलेश प्रसाद मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...