यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर

Date:

सार


यूपी विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची पुनरीक्षण से पूर्व बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसके तहत 14 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, 10 जिलों में नए डीएम की तैनाती हुई है और सात को दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं।

विस्तार


शासन ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होने से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं। शासन ने 14 आईएएस अधिकारियों, 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

इन तबादलों की खास बात ये है कि जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें से छह में तैनात अफसर जिलाधिकारी की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। शासन ने उन्हें दूसरे जिलों का डीएम बना दिया है। चार अन्य जिलों में अयोध्या के डीएम अनुज झा, महराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार, झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इन्हें शासन में तैनाती दिए जाने के संकेत हैं।

नाम कहां से कहां गए
नीतीश कुमार जिलाधिकारी बरेली जिलाधिकारी अयोध्या
मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद जिलाधिकारी बरेली
संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति जिलाधिकारी फर्रुखाबाद
रविंद्र कुमार जिलाधिकारी बुलंदशहर जिलाधिकारी झांसी
चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी कासगंज जिलाधिकारी बुलंदशहर
हर्षिता माथुर उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी कासगंज
सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी महोबा जिलाधिकारी महराजगंज
मनोज कुमार विशेष सचिव पर्यटन जिलाधिकारी महोबा
नेहा प्रकाश विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जिलाधिकारी श्रावस्ती
टीके शिबु जिलाधिकारी श्रावस्ती जिलाधिकारी सोनभद्र

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रतापगढ़ के अरफात ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया

प्रतापगढ़ के मोहम्मद अरफात ने मुम्बई के सावित्रीबाई फुले...

CBSE 2026 से साल में दो बार कराएगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा दो मौके

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से कक्षा...

रेलवे ने बदले 8 स्टेशनों के नाम, जानें नई लिस्ट और बुकिंग से पहले अपडेट रहें

भारतीय रेलवे ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के...

प्रधानमंत्री मोदी के लिए पहली बार दो प्रधान सचिव नियुक्त, शक्तिकांत दास को मिला नया दायित्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक ऐतिहासिक फैसला...