संभल में संभल कर नहीं बोले महामंडलेश्वर, कहा मुसलमान को भारत में रहने का अधिकार नही
संभल। संभल में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतीश्वरानंद गिरि ने विवादित बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि मुसलमान को भारत में रहने का अधिकार नहीं है। महामंडलेश्वर के मुताबिक, हिंदू और मुसलमानों की संस्कृति एक नहीं हो सकती। फिर हिंदू-मुसलमान भाई-भाई कैसे हो सकते हैं।
यतीश्वरानंद गिरी ने कहा कि मुसलमान भारत को रोज गाली देता है।मुसलमान से वोट का अधिकार ले लेना चाहिए। मुसलमान भारत में शरणार्थी बनकर रहें। कथित सेक्युलरवादियों ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा करा दिया।तीन हिस्से हुए।बंटवारा किसी ऐतिहासिक-भौगोलिक आधार पर नहीं हुआ।