जाति को हटा नाम के आगे जोड़ा महाना, योगी भी फिदा, जानिए कौन हैं यूपी विधानसभा के नए स्पीकर सतीश महाना

सतीश महाना को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष चुना गया है। सभी दलों ने मिलकर महाना को विधानसभा अध्यक्ष चुना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाना के राजनीतिक जीवन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सदन को बताया कि महाना ने जाति के नाम की जगह महाना जोड़ लिया है।


बीजेपी विधायक सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष बने
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना कैंडिडेट नहीं उतारा
महाना का निर्विरोध चयन होने पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी बधाई दी

लखनऊ:सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बन गए हैं। विधानसभा में उनका निर्विरोध चुनाव हुआ है। खुद मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के नेता अखिलेश यादव समेत सदन के कई नेता महाना को सदन के आसन तक लेकर गए और अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन किया। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में महाना की जमकर तारीफ की तो नेता प्रतिपक्ष ने भी कहा कि कोई एक ही क्षेत्र से बार-बार यूं ही नहीं जीत सकता, आप वाकई जनता की आखों का तारा बन गए हैं।

योगी ने कहा- लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण
मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि जब भी महान बनने का अवसर मिले, हमें इस अवसर से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने तैत्तरीय उपनिषद के एक श्लोक का हवाला देकर कहा कि महान बनने के सुअवसर से चूकना नहीं चाहिए और आपके नाम से तो महाना ही जुड़ा हुआ है। योगी ने कहा, ‘स्वाभाविक रूप से लोकतंत्र के इस गौरवपूर्ण आसन पर विराजमान होना, किसी भी सदस्य के लिए न केवल अभिनंदनीय है बल्कि गौरवपूर्ण भी है।’

सीएम ने विस्तार से बताया- कौन हैं महाना
सीएम ने सदन को विधानसभा अध्यक्ष से परिचित कराते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि आप लगातार आठवीं बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। आपके पास सार्वजनिक जीवन का एक लंबा अनुभव है। कानपुर जैसे औद्योगिक नगर में आप जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। बूथ और मंडल अध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ता के रूप में शिक्षा और सेवा के पदाधिकारी के तौर पर आपने लंबे समय तक काम किया। आठ बार कानपुर महानगर के विधायक के रूप में आपका चयन हुआ। विभिन्न सरकारों में भी मंत्री पद का दायित्व निभाया।

स्पीकर कोई नहीं बनना चाहता था, वह छिप जाया करता था। इस लोकतंत्र को बचाने के लिए न जाने कितने स्पीकर कुर्बान हुए होंगे। हमें समय समय पर आपके संरक्षण की जरूरत होगी। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो लगातार एक क्षेत्र में जीतते रहे हैं। स्वाभाविक है वही जीतता है जो जनता के बीच लोकप्रिय हो।

जाति का नाम हटा जोड़ा महाना
योगी बोले, ‘बार-बार एक सदस्य का एक क्षेत्र से चुना जाना, जब दुर्भाग्य से जातिवाद की राजनीति की उस आंधी ने एक व्यक्ति की जिसके कोई जाति न हो, जिसकी कोई जातीय पहचान न हो, जिसने अपने जन्म के साथ ही पैत्रिक रूप से महाना शब्द जोड़ा और कहा कि हम तो सेवा करते-करते महान हैं।’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास और गरीब कल्याण के साथ चलकर लगातार जनता का विश्वास जीतना, एक चुनाव हो सकता है, दो हो सकते हैं, तीसरा भी चल सकता है, लेकिन बार बार चुना जाना, अच्छे वोटों से चुना जाना, हर बार मत का प्रतिशत बढ़ जाना सकारात्मक संदेश है।

यूपी में लोकतंत्र को मजबूत करने का वादा
मुख्यमंत्री ने भी अपने भाषण की शुरुआत में विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच हुई रस्साकस्सी का हवाला देकर भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि इस पीठ पर एक अनुभवी सदस्य का चयन सर्वानुमति से हो, यह अत्यंत सुखद अनुभूति कराता है। खासकर तब जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं, मार्च प्रथम सप्ताह में दोनों ओर से मिसाइलें चल रही थीं और उस समय हर व्यक्ति एक-दूसरे के हमलों से झुलसने से बचने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहा था।

विकास और गरीब कल्याण के साथ चलकर लगातार जनता का विश्वास जीतना, एक चुनाव हो सकता है, दो हो सकते हैं, तीसरा भी चल सकता है, लेकिन बार बार चुना जाना, अच्छे वोटों से चुना जाना, हर बार मत का प्रतिशत बढ़ जाना सकारात्मक संदेश है।
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

सीएम ने कहा, ‘यह भारत में ही संभव हो सकता है और भारत में भी उत्तर प्रदेश में ही कि राजनीतिक मतभेद भले ही कितने ही क्यों न हों लेकिन लोकतंत्र को पुष्ट करने के लिए सर्वानुमति का रास्ता अपनाने और लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने के लिए हम मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ांएगे। आपका इस सर्वानुमति से चयन हुआ है, यह भारत की मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं को और भी मजबूत करता है, और भी पुष्ट करता है।’

Report

Share
Published by
Report

Recent Posts

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश में मिला दोहरा संगठनात्मक दायित्व

लखनऊ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश…

14 hours ago

पेड़ पर बैठा बंदर करने लगा नोटों की बारिश, द ेखकर हैरान रह गए लोग – देखें वायरल वीडियो

गुना (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर…

3 days ago

प्रतापगढ़: अर्पित सर्वेश को मालती इंटर कॉलेज में मिला सम्मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – जनपद के लिए यह दिन गर्व का रहा जब…

3 days ago

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2025-26: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की पूरी टाइमलाइन, 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी

  उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26…

3 days ago

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के…

1 week ago

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पीथापुर गांव…

2 weeks ago

This website uses cookies.

Read More