Pratapgarh: रोजेदारों की मुख्य पसंद तरबूज की बाजारों में बढ़ी मांग,जाने क्यों रोजेदार खाते है तरबूज क्या है फ़ायदे,

Date:

रोजेदारों की मुख्य पसंद तरबूज की बाजारों में बढ़ी मांग,

रमजान में रोजेदारों की मुख्य पसंद तरबूज होता है। लोगों के अनुसार बार-बार पानी पीकर प्यास बुझाने से छुटकारा दिलाने के लिए तरबूज फल की मांग बढ़ जाती है। रोजेदार इफ्तारी के समय तरावट के लिए तरबूज का सेवन कर रहे हैं। इससे यहां के बाजारों में तरबूज की मांग बढ़ गई है। बढ़ी मांग के बाद भी फल विक्रेताओं की बड़ी संख्या के कारण दाम भी आसमान छूने लगे हैं।

रानीगंज। के बाजार में तरबूज विक्रेता वसीम, रमजान, तौफीक ने बताया कि मात्र 25 रुपये प्रति किलो रेट पर अच्छा रसीला तरबूज उपलब्ध करवा रहे हैं। एक धड़ी इकट्ठा लेने पर सौ रुपये में मिल रहा है। रमजान के कारण स्थानीय बाजारों में तरबूज की मांग बढ़ने के कारण आवक भी बढ़ गई है। पट्टीदार नस्ल के अलावा परंपरागत हरे रंग वाला तरबूज भी उपलब्ध है। फिलहाल इसके दाम गरीब अमीर सबकी पहुंच में हैं।इस लिए तरबूज सभी लोग ले जाते है।और तरबूज सभी को पसंद भी आते हैं। हमारे तरबूज दुकानदार ने बताया कि रोजेदार इफ्तारी में तरबूज की शीतलता व स्वाद का आनंद ले रहे हैं। वहीं रानीगंज सीरएचसी के डॉ,विनय ने बताया कि तरबूज गर्मी का उत्तम फल है, और बहुत सी बीमारियों में लड़ने में मदद करता है। लेकिन बाजारों में रेहड़ी पर काटकर रखे तरबूज से बचना चाहिए। घर पर भी खाने से पहले इसे पर्याप्त समय तक पानी में या फ्रिज में रखने के बाद ही खाना चाहिए। इसे खाने के बाद प्यास शांत हो जाती है। तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं। लाल व मीठा तरबूज रक्त के लिए फायदेमंद रहता है। वजन घटाने के लिए तरबूज बहुत फायदे मंद है।मांशपेशियों में हो रहे दर्द को कम करता है। रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कैंसर के लक्ष्ण कम करता है। और दमा के रोगियों के लिए भी तरबूज बहुत कारगर होता है।इस लिए तरबूज का उपयोग गर्मियों में अधिक से अधिक करना चाहिए इसके कोई दुष्परिणाम भी नही होते है।

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...