प्रतापगढ़: पूर्वी सहोदरपुर कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा 170 मीटर लंबी आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्षद संजय सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क निर्माण से कॉलोनी के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पार्षद संजय सिंह के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर श्यामसुंदर पांडेय, राज कुमार तिवारी, उपाध्याय जी, अंशु सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस सड़क निर्माण से कॉलोनी की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आवागमन सुगम हो सकेगा।
