50 हजार का इनमिया के साथ पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

Date:

कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में काजू गांव के बाहर पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हुयी है | इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हज़ार के इनामिया बदमाश मान सिंह पासी को जिन्दा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है | मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है | मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया है |

पुलिस वा एसओजी टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी की कोखराज थाना क्षेत्र के नथई के पूरा गांव का रहने वाला बदमाश मान सिंह पासी चरवा थाना इलाके के काजू गांव में छिपा हुआ है | सूचना पर एसओजी टीम ने चरवा पलिस को लेकर घेरा बंदी शुरू कर दी | पुलिस की घेरा बंदी की जानकारी मिलते ही बदमाश मान सिंह ने भागने की कोशिस की | पुलिस से खुद को घिरा देख मान सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी | पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई।

बदमाश को घायल हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |
एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस बल ने मुठभेड़ में लूट, राहजनी, छिनैती गैंगेस्टर जैसे 4 मामले में वांछित चल रहे बदमाश मान सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है | इस पर 50 हज़ार का इनाम घोषित है | बदमाश को पैर में गोली लगी है | घायल हालत में उसका इलाज जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है | बदमाश मान सिंह पासी पर जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रो में 22 के करीब मुकद्दमे दर्ज है |

Subscribe

Popular

More like this
Related

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग...

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर...

प्रतापगढ़: एसपी ने दी निरीक्षक प्रमोद पाठक को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने...

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सांप ने काटा, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

प्रतापगढ़। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार देर शाम...